Saturday, June 28, 2014

दुनिया की किस तिजोरी में रखा है सबसे ज्यादा सोना


जानें, दुनिया की किस तिजोरी में रखा है सबसे ज्यादा सोनायह माना जाता है कि केंटुकी के फोर्ट नॉक्स स्थित बुलियन डिपॉजिटरी में सोने की सर्वाधिक मात्रा रखी हुई है। यहां लगभग 4577 मीट्रिक टन सोना रखा गया है, जो मानव इतिहास में अब तक निकाले गए कुल सोने का तकरीबन 40वां भाग है।
 
साल 1936 में अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने केंटुकी में स्थित फोर्ट नॉक्स में यूनाइटेड स्टेट्स बुलियन डिपॉजिटरी का निर्माण शुरू किया था। अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट को यह जमीन अमेरिकी मिलिटरी ने ट्रांसफर की थी। इस तिजोरी का निर्माण दिसंबर 1936 में पूरा हुआ था। इसके निर्माण पर उस समय 5.6 लाख अमेरिकी डॉलर का खर्च आया था। साल 1988 में इस जगह को अमेरिका के नेशनल रजिस्टर ऑफ हिस्टॉरिक प्लेसेज (ऐतिहासिक स्थानों की राष्ट्रीय सूची) में शामिल कर लिया गया था। 
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के न्यूयार्क कार्यालय के स्वर्ण कक्ष में इससे भी अधिक सोना है, हालांकि इसमें विभिन्न देशों और संगठनों का सोना भी शामिल है। इसमें सड़क के स्तर से 80 फीट नीचे एक स्वर्ण कक्ष है जिसमें अनुमानतः 7,000 मीट्रिक टन सोना रखा गया है, दुनिया में चलन में मौजूद कुल सोने का लगभग 10वां हिस्सा। हालांकि दुनिया की सबसे बड़ी स्वर्ण खदान ग्रैसबर्ग (पापुआ, इंडोनेशिया) में है।

No comments:

Post a Comment